भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025- शेयर मार्केट ने पैसा कमाने का एक यह तरीका है कि आप अच्छे और फंडामेंटल मजबूत शेयर खरीदकर उनमें लंबे समय के लिए निवेश करते रहे। अपने पोर्टफोलियो के लिए ऐसे शेयर चुनने चाहिए जिनमे भविष्य में काफी ग्रोथ की संभावना ज्यादा है। इस लेख में भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 के बारे में बताएँगे, जिनमे आप निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है |
आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते है तो शेयर बाजार में बहुत कंपनीयां है, जिसमें आप निवेश कर सकते है लेकिन कुछ कंपनी ही मल्टीबैगेर रिटर्न देती है | इस लेख में भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 की जानकारी दी गई है जिसमे एक्सपर्ट्स के अनुसार मल्टीबैगेर रिटर्न देखने को मिल सकते है |

भविष्य में बढ़ने वाले शेयर लिस्ट 2025
- Tata Consumer Product
- Exide Industry
- SBI Life Insurance
- Deepak Nitrite
- Asian Paints
- State Bank Of India
- Bharti Airtel
- Happstmnds
Read Also:- IDFC First Bank Share Price Target 2022, 2023, 2025, 2030
2030 में बढ़ने वाले भविष्य के 7 शेयर की लिस्ट | Top Growing Future share of the Year 2030 list
₹ 10 से कम कीमत वाले शेयर | Penny Stocks Under 10 rs In hindi
Best Future Stocks Buy Now
Tata Consumer Product
Tata consumer product टाटा ग्रुप की पांचवी सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। टाटा ग्रुप की यह कंपनी Coffee, Glucose, Salt, Tea और Masale जैसे प्रोडक्ट बेचने का कार्य करती है। UK की सबसे बड़ी Tea कम्पनी भी टाटा ग्रुप की ही है और UK में यह कंपनी Tetley के नाम पर प्रसिद्ध है। Tata consumer product कंपनी की स्थापना सन 1962 में हुई थी |
भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 में ये कंपनी काफी बढ़िया रिटर्न दे सकती है क्योंकि टाटा कंज्यूमर लगातार अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने में लगा है, नेटवर्क जितना मजबूत होगा मार्केट में इसके शेयर प्राइस में भी वृद्धि होगी।
Exide Industry
एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी ऑटो पार्ट्स और उपकरण बनाने वाली कम्पनी है। कंपनी की स्थापना सन् 1947 में की गई थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। एक्साईड कंपनी के भारत में 9 कारखाने है इनमे से 7 कारखाने बैटरी निर्माण के और 2 होम यूपीएस सिस्टम निर्माण के कारखाने है।
भविष्य में इलेक्ट्रिक कार में बैट्रिज की डिमांड भी बहुत होने वाली है इस पर एक्साइड कंपनी अपना पूरा फोकस कर रहा है। आने वाले समय में कंपनी के शेयर प्राइस में काफी उछाल देखने को मिल सकती है। जिससे निवेशकों को यह कंपनी काफी अच्छा रिटर्न दे सकती है।
SBI Life Insurance
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जीवन बीमा की कंपनी है। इसकी स्थापना सन् 2000 में की गई थी। यह भारत में सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनियों में से एक है। यह बैंक वर्तमान कई सुविधाएं लोगो को प्रदान करता है जैसे पेंशन प्लान, चाइल्ड एजुकेशन प्लान, टर्म इंश्योरेंस प्लान और ग्रुप प्लान आदि।
भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 में यह कंपनी बढ़िया प्रॉफिट दे सकती है, क्योंकि एसबीआई जैसे मजबूत बैंक पर लोगो का भरोसा होने के कारण एसबीआई लाइफ अपने इंश्योरेंस प्लान ग्राहकों को आसानी से बेचने में सफल होता है। जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट शेयर बहुत तेजी से बढ़ते दिखाई देने वाले है।
Deepak Nitrite
दीपक नाईट्राईट लिमिटेड(Deepak Nitrite) कमोडिटी रसायन क्षेत्र की कम्पनी है। इस कंपनी की स्थापना सन 1970 में हुई थी। Deepak NItrite कंपनी के शेयर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलती है।
यह कम्पनी फंडामेंटली बहुत मजबूत है जिससे भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 में यह कंपनी बढ़िया रिटर्न दे सकती है। अगर आप भविष्य में अच्छा रिटर्न देने वाले शेयर खरीदना की इच्छा रखते है, तो आप इस कंपनी में निवेश करके बढ़िया रिटर्न ले सकते है |
Asian Paints
एशियन पेंट्स लिमिटेड फर्नीचर-फर्निसिंग-पेंट्स बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना सन् 1945 में की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह कंपनी रंग, फिटिंग से संबंधित प्रोडक्ट और घर की सजावट से संबंधित प्रोडक्ट का निर्माण करने का कार्य करती है। एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट्स की कंपनी है।
एशियन पेंट्स लिमिटेड कंपनी पेंट्स क्षेत्र में ही अपना बिजनेस बढ़ाने में पूरा फोकस कर रहा है। इस क्षेत्र में कंपनी का मैनेजमेंट में बहुत जबरदस्त है। घरों में लगने वाली पेंट्स की डिमांड बहुत ज्यादा है। कंपनी अपने बिजनेस को जैसे जैसे बढ़ाएगा वैसे वैसे इसके शेयर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।
State Bank Of India
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी कंपनी है। यह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंक है। इसकी स्थापना सन् 1806 में की गई थी। इस बैंक की शाखाएं भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी मौजूद है। एसबीआई बैंक की भारत में 22,000 शाखाएं और 58,500 एटीएम सेवाएं है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक पब्लिक सेक्टर बैंकिंग और और फाइनेंशियल सर्विस देने वाली सबसे बड़ी PSU बैंक है।
Bharti Airtel
भारती एयरटेल लिमिटेड दूरसंचार सेवाओं में कार्यरत कंपनी है। इसकी स्थापना सन् 1995 में की गई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। भारती एयरटेल कंपनी ग्राहकों की संख्या की दृष्टि से भारत की ओर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
भारती एयरटेल कंपनी ग्राहकों को फिक्स्ड लाइन सेवा और ब्रॉडबैंड जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह कंपनी मोबाइल सर्विसेज के साथ साथ बहुत सी अलग अलग सेवाएं भी प्रदान करती है। साउथ एशिया, अफ्रीका, और एशिया जैसे महाद्वीपों और इनके अलावा कुछ अन्य देशों में यह कंपनी ऑपरेट करती है।
भारती एयरटेल कंपनी एक लीडिंग टेलीकॉम कंपनी के रूप में लगातार अपने बिजनेस को पूरे दुनिया भर के 18 देशों में और मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। कंपनी के मैनजमेंट के अनुसार आने वाले कुछ सालों में प्रति ग्राहक रेवेन्यू को दोगुना करने पर फोकस कर रही है। जिससे कंपनी के प्रॉफिट में भी ग्रोथ देखने को मिलने वाला है।
आने वाले सालों में 5g टेक्नोलॉजी की मदद से कंपनी में और ज्यादा कस्टमर्स जुड़ते दिखाई देंगे। जिससे भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 में कंपनी अपने कस्टमर्स को बढ़िया रिटर्न दे सकती है।
Happstmnds
हैप्पीऐस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी एक आईटी परामर्श और सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना सन् 2011 में Ashok Soota ने की थी। यह कंपनी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करती है। इसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। वर्तमान में यह कंपनी देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में गिनी जाती है।
यह कंपनी भविष्य में बढ़ने वाले शेयर 2025 में काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है। यह कंपनी देश में आईटी सर्विस देने वाली बड़ी बड़ी कंपनियों में चौथे नंबर पर आती है।टेक्नोलॉजी में भविष्य के हिसाब से कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक जैसी तकनीक पर ज्यादा फोकस कर रही है। जिससे आम वाले दिनों में कंपनी के शेयर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।